लॉगिन

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “खत्म की जा रही है बोलने की आज़ादी”

Chhattisgarh February 23, 2023 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “खत्म की जा रही है बोलने की आज़ादी”

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “खत्म की जा रही है बोलने की आज़ादी”

रायपुर:  कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज रायपुर पहुंच गए है। इस दौरान उन्होंने ईडी कार्रवाई और आज पवन खेड़ा के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि, इनके नेतृत्व में संविधान और देश सुरक्षित नहीं है। जब हमारा यहां अधिवेशन हो रहा है तो कभी ईडी के छापे, कभी इनकम टैक्स के छापे पड़ रहे हैं। ये हमारे अधिवेशन को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं|

भाजपा जो कर रही है मैं उसका खंडन करता हूं। लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता, हम जब सदन में बोलते हैं तब हमें बोलने नहीं दिया जाता, जब हम अपनी बात बाहर रखना चाहते हैं तब भी हमें बोलने नहीं दिया जा रहा। ये लोग बोलने की आज़ादी खत्म कर रहे हैं|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds