POLITICS : जेल में बंद देवेंद्र यादव से मिलने जाएंगे कांग्रेस विधायक, गिरफ्तारी को लेकर हर जिले में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

रायपुर : आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. जिसमें नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेसी विधायक शामिल हुए. इस बैठक में देवेन्द्र यादव की गिरफ़्तारी और 24 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन पर चर्चा की गई. बैठक की शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.

जेल में बंद देवेंद्र यादव से मुलाकात करने जाएंगे कांग्रेस विधायक

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें ये फैसला हुआ कि सभी कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करने जाएंगे. विधायक दल की बैठक के बाद देवेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे. बता दें कि बलौदा बाजार हिंसा के मामले में विधायक देवेन्द्र यादव अभी जेल में बंद है.

गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश के हर जिले में होगा प्रदर्शन

कांग्रेस विधायक दल की बैठक ये भी फैसला लिया गया कि गिरफ्तारी को लेकर हर जिले में प्रदर्शन होगा. जिले में गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने का निर्णय लिया गया है. हर जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ 24 तारीख को प्रदर्शन किया जाएगा. कांग्रेस ने 2 स्तर पर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है. प्रदर्शन और कानूनी स्तर पर लड़ाई लड़ने की तैयारी है. वहीं राज्यपाल से मुलाकात करने का भी निर्णय हुआ है, इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने जानकारी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds