कांग्रेस विधायक ने लगाया तहसीलदार पर जमीन का पट्टा देने के नाम पर पैसे लेने का आरोप

बीजापुर।  जिले में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कुटरू तहसीलदार पर जमीन का पट्टा देने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि, कुटरू तहसील के ग्राम आकलंका के ग्रामीणों से मुझे शिकायत मिली है कि, कुटरू के तहसीलदार विरेंद्र श्रीवास्तव ने वन भूमि पट्टा देने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 1200 लिए हैं।

विधायक श्री मंडावी ने आगे कहा कि, ग्रामीणों ने बताया मुझे बताया है कि, कुटरू तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अल्बेली के आश्रित ग्राम आकलंका के कुल 80 ग्रामीणों को वन भूमि का पट्टा देने के नाम पर 80 गमीणों से 96 हजार की वसूली तहसीलदार कुटरू विरेंद्र श्रीवास्तव ने की है। ग्रामीण जब भी तहसीलदर से वनभूमि पट्टा देने की मांग करने तहसील कार्यालय कुटरू जाते हैं तो वह तहसीलदार ग्रामीणों को डरा-धमका कर वापस भेज देता है। तहसीलदार के इस कृत्य से ग्रामीण आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा कि, तहसीलदार कुटरू का यह कृत्य सीधे भ्रष्टाचार है। तहसीलदार कुटरू विरेंद्र श्रीवास्तव ने कुटरू के आकलंका गांव के आदिवासियों से वनभूमि पट्टा देने के नाम पर 1200 रूपये लेकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है।

बीजेपी सरकार में आदिवासियों का हो रहा शोषण 

उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में बीजेपी की सरकार बने पांच महीने हो रहे हैं। तब से प्रदेश में लगातार आदिवासियों का आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है। कुटरू जैसे आदिवासी क्षेत्र में कुटरू तहसीलदार विरेंद्र श्रीवास्तव का यह कृत्य निश्चित ही गंभीर है। ग्राम आकलंका के ग्रामीणों से कुटरू तहसीलदार का वन भूमि पट्टा देने के नाम पर 1200 रुपये प्रत्येक व्यक्ति से लेने का आरोप बेहद गंभीर और संवेदनशील है। यह भ्रष्टाचार है। तहसीलदार कुटरू विरेंद्र श्रीवास्तव द्वारा ग्रामीणों से वनभूमि पट्टे के लिए रुपये लिये जाने के आरोप की निष्पक्ष जांच हो और ग्रामीणों के वनभूमि पट्टा और उनके पैसे वापस लौटाया जाए. दोषी पाये जाने पर तहसीलदार कुटरू के खिलाफ प्रशासन सख़्त कार्यवाही करें।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग 

विधायक श्री मंडावी ने आगे कहा कि, तहसीलदार कुटरु के खिलाफ जांच और कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में ग्रामीणों को न्याय मिलने तक कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस पूरे मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों साथ कलेक्टर बीजापुर को ज्ञापन सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds