लॉगिन

कर्जमाफी के नाम पर रेवडिया बाँट रही है कांग्रेस, इस बार झांसे में नहीं आएगी जनता : ओम माथुर

Raipur October 25, 2023 रिपोर्टर: shailesh
कर्जमाफी के नाम पर रेवडिया बाँट रही है कांग्रेस, इस बार झांसे में नहीं आएगी जनता : ओम माथुर

कर्जमाफी के नाम पर रेवडिया बाँट रही है कांग्रेस, इस बार झांसे में नहीं आएगी जनता : ओम माथुर

रायपुर : भाजपा ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें बचे हुए चार नामों का ऐलान कर दिया है। इसी बीच प्रदेश प्रभारी ओम माथुर राजधानी रायपुर पहुंचे, यहां आकर उन्होंने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने पर कहा कि, सभी टिकट पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। भाजपा इस बार के चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

जनता सब जानती है…

ओम माथुर ने किसानों के कर्जमाफी को लेकर कहा कि, जनता को सब पता है कि, किस तरह से लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। हालांकि इसका कर्ज जनता 7 और 17 अक्टूबर को चुका देगी। निश्चित रूप से कांग्रेस डरी हुई है। पिछली बार भी उन्हें लगा की जमीन खिसक रही है। जिसको देखते हुए इस तरह की घोषणाएं कर रहे हैं। रेवड़ियां बांटने का काम किया जा रहा है। प्रदेश की जनता समझदार हैं, 5 साल से परेशानी झेल रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds