लॉगिन

कांग्रेस ने बनाई एसआईआर की निगरानी समिति, मोहन मरकाम की अगुवाई में 14 सदस्यीय टीम का गठन

Chhattisgarh November 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस ने बनाई एसआईआर की निगरानी समिति, मोहन मरकाम की अगुवाई में 14 सदस्यीय टीम का गठन

कांग्रेस ने बनाई एसआईआर की निगरानी समिति, मोहन मरकाम की अगुवाई में 14 सदस्यीय टीम का गठन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने निगरानी समिति बनाई है. छत्तीसगढ़ में जारी SIR अभियान की कांग्रेस पार्टी संसदीय क्षेत्रवार मॉनिटरिंग करेगी. जारी सूची में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम समिति के संयोजक बनाए गए हैं. वहीं धनेंद्र साहू और रविंद्र चौबे सह संयोजक होंगे. इनके अलावा हर संसदीय क्षेत्र से एक नेता को ज़िम्मेदारी मिली है. इसके लिए 14 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है.

कांग्रेस ने बनाई SIR की निगरानी समिति

कांग्रेस की जारी सूची के मुताबिक, उमेश पटेल रायगढ़, देवेंद्र यादव बिलासपुर क्षेत्र के प्रभारी होंगे. इसी प्रकार मोहम्मद अकबर राजनांदगांव और राजेंद्र साहू दुर्ग के प्रभारी, जयसिंह अग्रवाल कोरबा, शफी अहमद सरगुजा क्षेत्र देखेंगे. शैलेश नितिन त्रिवेदी रायपुर और तारिणी चंद्राकर को महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है. रेखचंद जैन बस्तर और वीरेश ठाकुर कांकेर के प्रभारी बनाए गए है। समिति एसआईआर अभियान की निगरानी और समन्वय का काम करेगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds