हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा का बयान, बोले- ‘जनता का जनादेश स्वीकार’

रायपुर: प्रदेश के रायपुर दक्षिण विधानसभा में BJP प्रत्याशी सुनील सोनी ने जीत हासिल की है. वहीं दूसरी ओर चुनाव के हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का बड़ा सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि, मतदाताओं ने सरकार और पार्टी को देखकर वोट दिया है.

 लड़ता रहूंगा जनता की लड़ाई : आकाश शर्मा

हम लोग जनता का मूड भांप नहीं पाए, मतदाताओं ने चेहरा नहीं सरकार देखकर वोट दिया हैं. हमारे सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम किया है. मैं लगातार जनता के बीच रहूंगा, जनता की लड़ाई लड़ता रहूंगा। जनता का जनादेश स्वीकार है, मैं सुनील सोनी को बधाई देता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds