कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा बोले- जनता ने पार्टी और सरकार देखकर वोट किया, हम भांप नहीं पाए उनका मूड

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत हुई। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने कहा कि, हम लोग जनता का मूड नहीं भांप पाए। मतदाताओं ने सरकार और पार्टी को देखकर वोट दिया। मतदाताओं ने चेहरा नहीं सरकार देखकर वोट दिया।

आकाश शर्मा ने कहा कि, हमारे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम किया। जनता का आदेश मुझे स्वीकार है। सुनील सोनी को बधाई देता हूं। मैं लगातार जनता के बीच रहूंगा और जनता के लिए लड़ाई लड़ूंता रहूंगा।

जीत के बाद सुनील सोनी ने जताया जनता का आभार 

वहीं जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि, यह जनता की जीत है। मैं रायपुर दक्षिण की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। यह जनता की जीत है। रायपुर दक्षिण का अब तेजी से विकास होगा। मैं बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा।

मंत्री बनाने का फैसला आलाकमान करेगा

वहीं मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर बोले कि, इसका फैसला आलाकमान करेगा। चुनाव प्रभारी और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, कार्यकर्ताओं की मेहनत से बड़ी लीड से जीत मिली है। हमने बूथ मैनेजमेंट पर फोकस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds