बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस अलर्ट, पूर्व सीएम बघेल न्याय यात्रा के संयोजक नियुक्त

नई दिल्ली : राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल बंगाल में है। बंगाल के दार्जिलिंग में पुलिस ने राहुल गांधी की सार्वजनिक बैठक को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह बैठक 28 जनवरी को होनी है।

बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम ने भी कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नीतीश कुमार के एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के कयासों के बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संजोयक बनाने के साथ ही अन्य राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी संयोजक नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds