कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, आधार अपडेट फ्री सेवा खत्म

आज से 2024 के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ दिसंबर की पहली तारीख से LPG Cylinder के दाम बढ़ने से लेकर फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन समेत अन्य बदलाव शामिल हैं, जो कि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाल सकते हैं। हवाई सफर के भी महंगे होने की संभावना है, क्योंकि एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं 1 दिसंबर से क्या-क्या बदला… 

1) कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
1 दिसंबर से 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 16.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में यह ₹1818.50 (पहले ₹1802), कोलकाता में ₹1927 (पहले ₹1911.50), मुंबई में ₹1771 (पहले ₹1754.50) और चेन्नई में ₹1980.50 का मिलेगा। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह दिल्ली में ₹803 और मुंबई में ₹802.50 में मिल रहा है। इस बढ़ोतरी का असर छोटे व्यापारियों, होटलों और रेस्तरां पर पड़ेगा, जो कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।

2) फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन
अगर आप अपने आधार कार्ड की डिटेल्स मुफ्त में अपडेट करना चाहते हैं, तो 14 दिसंबर 2024 तक का समय है। कार्ड धारक आधार में नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट करा सकते हैं। यह फ्री सेवा myAadhaar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी उपलब्ध है। डेडलाइन खत्म होने के बाद ऑफलाइन अपडेट (आधार केंद्र पर) के लिए 50 रुपए लगेगा। ऑनलाइन अपडेट (डेडलाइन के बाद) करने पर भी शुल्क लागू हो जाएगा। UIDAI ने यह सुविधा नागरिकों को अपने आधार कार्ड की सही जानकारी सुनिश्चित करने के लिए दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds