कृष्णा अभिषेक-उपासना सिंह ने क्यों छोड़ा ‘द कपिल शर्मा शो’, कॉमेडी किंग ने किया खुलासा

मुंबई : मनोरंजन जगत के लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा आजकल अपनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इसी दौरान कपिल ने एक इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह और अली असगर संग अनबन की खबरों को लेकर सफाई भी दी है। यही नहीं, उन्होंने काफी दिनों के बाद अपने और सुनील ग्रोवर के बीच कड़वाहट का खुलासा करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है।

कपिल ने बताई शो छोड़ने की वजह

हाल ही में, एक इंटरव्यू में कपिल ने  इस बात को साफ किया की  ‘द कपिल शर्मा’ शो छोड़ने वाले कलाकारों और उनके बीच आपसी कोई दुश्मनी नहीं थी, बल्कि कुछ अन्य कारणों से उन्होंने शो छोड़ा है। कपिल ने कहा कि वह कभी भी अपने साथियों को लेकर इनसिक्योर नहीं रहे हैं। उन्हें हमेशा अपने साथियों का साथ मिला है, जिनका काम उन्हें हमेशा पसंद आया है। कपिल ने यह भी माना कि पहले उन्हें बहुत गुस्सा आता था, लेकिन उन्होंने इसपर काम करके इसे कम किया है।

कपिल ने कहा सभी को सुनील की श्रेणी में ना रखें

शो से बाकि के स्टार्स के चले जाने के सवाल पर कपिल ने जवाब दिया, यह सवाल आप उनसे पूछिए की वह लोग क्यों गए। मैं तो अपनी ही जगह पर हूं। हां, यह बात सही है कि मैंने सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई की है। भारती की बात करें तो उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है, जिसे लेकर वह बहुत बिजी चल रही हैं। उपासना सिंह फिल्मों में काफी बेहतरीन काम कर रही हैं, जिसे वह आगे भी करना चाहती हैं। कृष्णा एक अच्छे दोस्त हैं। इसलिए आप लोग सभी को सुनील के साथ नहीं जोड़ सकते हैं।

कपिल ने बताया कि वह अब शो के निर्माता नहीं हैं

कपिल ने शो के कॉन्ट्रैक्ट इश्यू को लेकर भी बात की और कहा कि वह अब शो के निर्माता नहीं हैं। इसलिए कोई कॉन्ट्रैक्ट इश्यू की वजह से शो को छोड़ता है तो इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। कपिल ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कोई मेरे बराबर भी खड़ा है। अब मुझे शो को लेकर कोई भी तनाव नहीं होता है क्योंकि अब मुझे कुछ भी सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds