Site icon khabriram

रायपुर में सर्द हवाओं से फिर लौटी ठंड, तापमान में गिरावट जारी, आईएमडी ने जताई बारिश की संभावना

sardi

रायपुर :  राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में गिरावट जारी है। 9 फरवरी को उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में आने वाले दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।। 10 फरवरी से हवा की दिशा में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमीयुक्त हवाओं के कारण 11 से 14 फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। 12 और 13 फरवरी को मध्य छत्‍तीसगढ़ में ज्यादा प्रभाव रहने की संभावना है।

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

प्रदेशभर में गुरुवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड रही कम

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बीते 10 वर्षों में इस वर्ष जनवरी का महीना सबसे कम ठंडा रहा। जनवरी के आखिरी सप्ताह को छोड़ दिया जाए तो पूरे महीने ठंड गायब रही। फरवरी का भी पहला सप्ताह बीत चुका है और ठंड कमतर रही, हालांकि अब न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने के आसार हैं। गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते तेज धूप में भी ठंडकता का अहसास रहा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इन दिनों सामान्य से ज्यादा है।

Exit mobile version