Raipur : बिरयानी में निकला कॉकरोच, पंजाबी रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Raipur । अगर आप भी बिरयानी या नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। रायपुर के कटोरा तालाब स्थित ‘द पंजाबी रेस्टोरेंट’ में बिरयानी की प्लेट से कॉकरोच मिलने की शिकायत सामने आई है। साथ ही वहां वेज और नॉनवेज सामग्री को एक साथ रखने की भी लापरवाही पाई गई।
शिकायत मिलते ही आज खाद्य विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट में जांच की। टीम ने वहां से खाने के अलग-अलग आइटम्स के सैंपल लिए। जांच के बाद विभाग ने रेस्टोरेंट पर तीन दिनों के लिए भोजन परोसने पर रोक लगा दी है। साथ ही साफ निर्देश दिया गया है कि जब तक ‘द पंजाबी रेस्टोरेंट’ खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार नहीं करता, तब तक किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ ग्राहकों को परोसा नहीं जाएगा।