लॉगिन

सीएम विष्णुदेव साय आज लेंगे 3 विभागों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

Chhattisgarh April 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीएम विष्णुदेव साय आज लेंगे 3 विभागों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

सीएम विष्णुदेव साय आज लेंगे 3 विभागों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज तीन विभागों की बैक टू बैक बैठकें करेंगे। सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार रवाना होकर 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे गृह विभाग की बैठक में शामिल होंगे।

दोपहर 12:00 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक होगी। 2:00 बजे से 3:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। 3:30 बजे से 5:30 बजे तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक होगी।

छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वहीं, रविभवन व्यापारी संघ द्वारा आज आधे दिन का बाजार बंद रखा गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds