सीएम विष्णुदेव साय ने शेयर किया देवगढ़ के शिव मंदिर का वीडियो, एक्स पर लिखा “भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे”

रायपुर। देवगढ़ के शिव मंदिर का वीडियो सीएम विष्णुदेव साय ने शेयर किया है। सीएम ने X पोस्ट कर लिखा , पवित्र सावन मास के सत्रहवें दिवस पर आइए सरगुजा जिले में स्थित प्रसिद्ध देवगढ़ शिव मंदिर में भगवान महादेव के करते हैं दर्शन। भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। ॐ नमः शिवाय

https://x.com/i/status/1821031141832585366

अम्बिकापुर से लखंनपुर 28 किमी. की दूरी पर है एवं लखंनपुर से 10 किमी. की दूरी पर देवगढ स्थित है। देवगढ प्राचीन काल में ऋषि यमदग्नि की साधना स्थलि रही है। इस शिवलिंग के मध्यभाग पर शक्ति स्वरुप पार्वती जी नारी रूप में अंकित है। इस शिवलिंग को शास्त्रो में अर्द्ध नारीश्वर की उपाधि दी गई है। इसे गौरी शंकर मंदिर भी कहते है। देवगढ में रेणुका नदी के किनारे एकाद्श रुद्ध मंदिरों के भग्नावशेष बिखरे पडे है। देवगढ में गोल्फी मठ की संरचना शैव संप्रदाय से संबंधित मानी जाती है। इसके दर्शनीय स्थल, मंदिरो के भग्नावशेष, गौरी शंकर मंदिर, आयताकार भूगत शैली शिव मंदिर, गोल्फी मठ, पुरातात्विक कलात्मक मूर्तियां एवं प्राकृतिक सौंदर्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button