नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुःख

रायपुर। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में 10 महिलाओं और तीन बच्चों समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस दर्दनाक घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर घटना पर दुःख प्रकट करते हुए लिखा: “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में घटित भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds