लॉगिन

भाजपा की नई टीम को सीएम विष्णुदेव साय की बधाई, बोले “अनुभव और समर्पण से संगठन पहुंचेगा नई ऊंचाइयों पर”

Chhattisgarh August 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा की नई टीम को सीएम विष्णुदेव साय की बधाई, बोले “अनुभव और समर्पण से संगठन पहुंचेगा नई ऊंचाइयों पर”

भाजपा की नई टीम को सीएम विष्णुदेव साय की बधाई, बोले “अनुभव और समर्पण से संगठन पहुंचेगा नई ऊंचाइयों पर”

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नवगठित टीम के अनुभव, ऊर्जा और समर्पण से संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह कार्यकारिणी प्रदेश में सुशासन, विकास और जनता के विश्वास को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि “आपके अनुभव, ऊर्जा और समर्पण से संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रदेश में सुशासन व विकास का संकल्प और मजबूत होगा।”

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी नए पदाधिकारियों से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds