सीएम विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। बुधवार रात रायपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा तीन दिनों का है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुवार को बस्तर के मांझी-चालकी और अन्य प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात होगी। इसके अलावा समयानुसार अन्य नेताओं से भी मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है।

किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की दी जानकारी

उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी स्थिति अभी ठीक है। गुरुवार की सुबह उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा।

पेपर लीक संशोधन विधेयक पर पीएम मोदी का जताया आभार

इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में पेपर लीक से संबंधित संशोधन विधेयक पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कभी भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करती है और आने वाले समय में इस बिल के माध्यम से पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होगी।

राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

वहीं संसद में राहुल गांधी के ‘अंध भक्त’ वाले दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब वो यह सब बोलकर अपना स्तर बता रहे हैं, लोगों को कि उनका स्तर क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds