अपने 62वें बर्थडे पर सोशल मीडिया पर छाए सीएम विष्णु देव साय, नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. सीएम साय 62 साल के हो गए है. इस मौके पर वह सोशल मीडिया पर भी छा गए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वह हैशटैग ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ के साथ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर हे सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेंड कर रहे हैं. X पर हैशटैग ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ ट्रेंड कर रहा है. इसे क्लिक करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके जन्मदिन की बधाई सामने आ रही है.
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. उन्होंने X पर लिखा- ‘छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनके प्रयास से छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति मिली है, जो बहुत सराहनीय है. साथ ही लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.’
गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है.
सीएम साय को 90 किलो लड्डू से तोला गया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के मौके पर रायपुर हेलीपैड पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे. इस दौरान सीएम साय को 90 किलो लड्डू से तौला गया. मौके पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सीएम देवेंद्र फडणवीस, सीएम हिमंत बस्वा, सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत देश-प्रदेश के तमाम नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.