श्री काल भैरव के दरबार पहुचे सीएम साय : पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए की कामना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय वाराणसी प्रवास पर हैं। इसी बीच उन्होंने काशी के कोतवाल श्री काल मैरव जी के दरबार पहुँचे। जहां पर उन्होंने विधिवत पूजा- अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने सीएम साय को श्री काल प्रैरव जी की प्रतिमा भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बाबा काल प्रैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण रषट् के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि, बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्राथनाहै। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की कामना भी की।

प्रदेशवासियों के लिए की कामना

मुख्यमंत्री विष्युदेव साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य की शांति, विकास और जनकत्याण की दिशा में अग्रसर यात्रा के लिए बाबा काल भैरव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि, ईश्वर की कृपा से प्रदेश और देश मैं सुशासन और समृद्धि का मार्ग और अधिक सुदढ़ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds