सीएम साय का कोंडागाव दौरा : बुद्ध शांति पार्क का करेंगे भूमिपूजन, करोड़ो के विकास कार्यो की देंगे सौगात

फरसगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार 1 जून को कोंडागांव जिले के दौरे पर जाएंगे। वहां पर वे बुद्ध शांति पार्क का भूमिपूजन करेंगे। फरसगांव विकासखण्ड के सुदूर अंचल क्षेत्र के ऐतिहासिक ग्राम भोंगापाल में भूमिपूजन होगा।

बता दें कि, सीएम साय कोंडागांव जिले को 94 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि के 51 विकासका्यों की सौगात देंगे। इनमें 28 कार्यों का लोकार्पण और 23 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया जाएगा।

ये रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर संसाद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds