सीएम साय आज दो दिवसीय बस्तर दौरे पर, विशेष संवाद ”विकसित बस्तर की ओर” कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे। सीएम साय निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत जगदलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय एक निजी होटल में 3 बजे से बस्तर संभाग के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष संवाद ”विकसित बस्तर की ओर” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद सीएम साय पीएम आवास योजना सर्वे कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद सीएम साय “बस्तर विकास पर परिचर्चा” में शामिल होंगे। जिसमें मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन, मछलीपालन सहित औद्योगिकीकरण एवं रोजगार,पर्यटन विकास और कौशल विकास सहित युवाओं के रोजगार पर गहन संवाद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16 अप्रैल 2025 को संभाग स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में सभी कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत और अन्य अधिकारी सम्मिलित होंगे।