लॉगिन

आज बस्तर और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में होगें शामिल

Chhattisgarh November 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आज बस्तर और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में होगें शामिल

आज बस्तर और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में होगें शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक रायपुर से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर जगदलपुर पहुंचने पर सुबह 11:40 बजे से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो सिटी ग्राउंड जगदलपुर में आयोजित है.

इसके बाद दोपहर 2:25 पर बिलासपुर में नवीन संभागीय आयुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे. फिर दोपहर 2:45 बजे जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम और समाज प्रमुखों से चर्चा करेंगे. शाम 4:35 पर राजा रघुराज सिंह प्रतिमा अनावरण में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5:20 पर स्वदेशी मेला कार्यक्रम और शाम 7:45 पर राउत नाच महोत्सव में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय देर रात सीएम रायपुर लौटेंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds