लॉगिन

आज गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, माता राजिम महोत्सव 2026 कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Chhattisgarh January 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आज गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, माता राजिम महोत्सव 2026 कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

आज गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, माता राजिम महोत्सव 2026 कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वे दोपहर 12:10 बजे गरियाबंद के सिरकट्टी आश्रम कुटेना में मंदिर दर्शन करेंगे. वहीं धर्मध्वजा स्थापना और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इसके बाद दोपहर 2:10 बजे राजिम में आयोजित गीता प्रेस पुस्तकालय कार्यक्रम में शामिल होंगे. मंदिर दर्शन करने के बाद माता राजिम महोत्सव 2026 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. शाम 4 बजे राजिम से रायपुर के लिए रवाना होंगे. 4:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds