लॉगिन

विपक्षियो के गंगाजल विवाद पर बोले सीएम साय, कहा “…गंगा जी को विवादित करना सर्वथा अनुचित”

Chhattisgarh March 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
विपक्षियो के गंगाजल विवाद पर बोले सीएम साय, कहा “…गंगा जी को विवादित करना सर्वथा अनुचित”

विपक्षियो के गंगाजल विवाद पर बोले सीएम साय, कहा “…गंगा जी को विवादित करना सर्वथा अनुचित”

रायपुर: नगर पालिक निगम अंबिकापुर के महापौर पद की शपथ लेने पर मंजूषा भगत एवं सभी नव-निर्वाचित पार्षदगणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ये बात कही है। सीएम साय  ने कहा, पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को छलने का काम किया, इसलिए जनता ने उसे उसकी जगह पर पहुंचा दिया। किसी भी कार्यों के शुभारंभ और पूजा-पाठ में गंगाजल का उपयोग किया जाता है। विपक्षियों द्वारा गंगा जी को विवादित करना सर्वथा अनुचित है।

अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने ली मेयर पद की शपथ नगर निगम अंबिकापुर के नव निर्वाचित महापौर मंजूषा भगत ने मेयर पद की शपथ ली। कलेक्टर विलास भोस्कर ने महापौर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल हुए। वहीं कांग्रेस के पार्षदों ने समारोह के बहिष्कार का ऐलान किया है। निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कांग्रेस पार्षदों के शपथ के लिए सरगुजा कलेक्टर से चर्चा की है। इसके अनुसार कांग्रेस के पार्षद 3 मार्च सोमवार को कलेक्टर कक्ष में शपथ लेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds