मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर बोले सीएम साय – “ये बड़ी जीत”

रायपुर। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जाना देश के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ये बड़ी जीत है और देशवासियों के लिए खुशी का दिन है। इससे आगे और भी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आएंगी।”

इसी दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में चल रहे “सुशासन तिहार” को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 8 अप्रैल से शुरू हुआ है और 11 अप्रैल तक लोगों की समस्याओं के आवेदन लिए जाएंगे। आम जनता ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती है।

सीएम साय ने कहा कि 11 अप्रैल के बाद, एक माह के भीतर सभी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही मई महीने से पूरे प्रदेश में समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री खुद, मंत्रीगण, सांसद और विधायक भाग लेंगे।

उन्होंने कहा, “सुशासन तिहार हमारे लिए जनता से सीधे संवाद और समाधान का माध्यम है। हम जनता की समस्याओं का समर्पित भाव से हल निकालने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds