सीएम साय ने शेयर किया तपेश्वर शिवधाम का विडियो, एक्स पर लिखा “तपेश्वर महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे”

रायपुर : तपेश्वर शिवधाम का विडियो सीएम साय ने शेयर किया है। आगे एक्स पर सीएम ने लिखा, पवित्र सावन मास के बीसवें दिवस पर आइए जानते हैं बलरामपुर जिले में स्थित तपेश्वर शिवधाम के बारे में। तपेश्वर महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

बता दें कि महाशिव के इस अद्भुत -अलौकिक रूप के दर्शन के लिए आपको छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का रुख करना होगा। भगवान शिव की यह विशाल प्रतिमा जिले के ‘तातापानी’ में विराजित है। तातापानी अपने आप में अनोखी जगह हैं जहां बारहों महीने कुछ जलस्रोतों से गर्म पानी निकलता है। बलरामपुर जिला, राजधानी रायपुर से करीब 452 किमी की दूरी पर स्थित है। वहीं जिला मुख्यालय बलरामपुर से तपेश्वर शिवधाम की दूरी करीब 12 किमी है।

https://x.com/i/status/1822113139573313801

तातापानी में स्थापित ‘ तपेश्वर महादेव’ की प्रतिमा करीब 60 फीट ऊंची है। मूर्ति विशाल चबूतरे पर स्थापित है। जिन्हें करीब से निहारने के लिए आपको कई सीढ़ियां चढ़नी होंगी। सीढ़ियां चौड़ी और सुंदर बनाई गई हैं। उसके बाद आप नज़दीक से तपेश्वर महादेव को देख सकते हैं। प्रतिमा का सम्मोहन कुछ ऐसा है जो आत्मा से परमात्मा के संवाद को, संबंध को साकार और जीवंत कर जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds