Site icon khabriram

सीएम साय ने शेयर किया नर्मदेश्वर महादेव का वीडियो, एक्स पर लिखा “नर्मदेश्वर महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे”

cm-narmadeshwar

बिलासपुर :  नर्मदेश्वर महादेव का वीडियो सीएम विष्णुदेव साय ने शेयर किया है।एक्स में सीएम ने लिखा, पवित्र सावन मास के अट्ठाईसवें दिवस पर आइए दर्शन करते हैं बिलासपुर जिले के बेलपान में स्थित नर्मदेश्वर महादेव के… नर्मदेश्वर महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

https://x.com/i/status/1825012242368348163

बता दें कि न्यायधानी से से लगभग 30 किलोमीटर दूर व तखतपुर से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर बेलपान में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। यह ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। यहां सावनभर कांवरियों की भीड़ रहती है। मंदिर के साथ ही कुंड भी पुजनीय है। सावन में यहां शिवभक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है।

मंदिर का निर्माण बिम्बाजी ने वर्ष 1757 1786 के बीच करवाया था। मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है। इससे बड़ी संख्या में भक्त महादेव के दर्शन करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि मंदिर के पास ही छोटी नर्मदा का उद्गम हुआ था और इसके जल से अभिषेक करने से भोलेनाथ की कृपा मिलती है। इस वजह से महादेव का नाम नर्मदेश्वर महादेव पड़ा।

Exit mobile version