धमतरी पहुंचे सीएम साय: समाधान शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं, PM आवास की सौंपी चाबियां

धमतरी। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के अंतिम दिन शनिवार को सीएम विष्णु देव साय धमतरी पहुंचे और समाधान शिविर में शामिल हुए। जहां वो आम लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद हैं। शिविर के बाद सीएम श्री साय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

पुरानी कृषि मंडी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम श्री साय ने पीएम आवास के हितग्राहियों को चाबी सौंपी, दिव्यांगों को उपकरण दिए और स्कूली छात्रों को ड्रेस बांटा। इसके साथ ही वे लोगों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनी। समस्याओं को सुनकर उन्होंने तत्काल इसका निराकण किया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर सरकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds