भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन में शामिल हुए सीएम साय, कहा “कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा भारी मतों से जीतकर आएगी

कांकेर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर प्रवास के दौरान आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।  कोमल हूंपेंडी ने 100 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा है। सीएम विष्णुदेव साय आज कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन में शामिल होने कांकेर पहुंचे थे। भोजराज ने सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव , प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने दावा किया कि कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा भारी मतों से जीतकर आएगी, इसके साथ ही उन्होंने आज सुबह बीजापुर में मुठभेड़ में 9 नक्सलियों के मारे जाने पर कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा को सरकार आई है नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आई है, और इसका नतीजा भी सबके सामने है कि किस तेजी से अब नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं।

नामांकन रैली के बाद आम सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम साय ने कहा कि इस बार सभी 11 सीट जीतकर कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है, कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भारी बहुमत के साथ सत्ता दी थी लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ जनता के पैसे को लूटने का काम किया और आज उनके अधिकांश नेताओं पर कार्रवाई हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds