लॉगिन

सीएम साय ने रामलला को अर्पित किये शबरीधाम के बेर, वित्त मंत्री बोले “यहाँ की माटी छुना ही सौभाग्य”

Chhattisgarh July 13, 2024 रिपोर्टर: shailesh
सीएम साय ने रामलला को अर्पित किये शबरीधाम के बेर, वित्त मंत्री बोले “यहाँ की माटी छुना ही सौभाग्य”

सीएम साय ने रामलला को अर्पित किये शबरीधाम के बेर, वित्त मंत्री बोले “यहाँ की माटी छुना ही सौभाग्य”

रायपुर : छत्तीसगढ़ मुख्मयंत्री विष्णु देव साय शनिवार दोपहर पूरी मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां रामलला के दर्शन कर भगवान राम को बेर की पोटली अर्पित की। साथ ही छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ मां कौशल्या की नगरी है। ननिहाल से प्रभु राम के चरणों में शबरी के बेर, जल, महुआ के फल सहित अन्य चीजें प्रसाद स्वरूप अर्पित किए हैं। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत कर भोजन प्रसाद कराया।

अयोध्या धाम की मिट्टी छूना सौभाग्य की बात

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया, हिंदू किसी सेट का नाम नहीं है। यह एक विचार है। जिसे मानने वाला हर व्यक्ति, चाहे वह किसी मजहब का हो, अयोध्या धाम की माटी छूना उसके लिए सौभाग्य की बात है। छग भगवान रामलला का ननिहाल है। वहां माता कौशल्या का मंदिर है। मैं सौभाग्यशाली समझता हूं कि यहां आने का मौका मिला।

सीएम साय ने X पर शेयर की तस्वीरें 

मुख्यमंत्री साय ने X पर राम मंदिर की तस्वीरें शेयर कर लिखा-चेहरे पर मुस्कान, जिह्वा पर प्रभु श्रीराम का नाम लेकर प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पहुंच चुका हूं। राम मंदिर में दर्शन-पूजा के बाद शाम 5:15 बजे सीएम मंत्रिमंडल के साथ छत्तीसगढ़ रवाना होंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds