नितिन नबीन से मिले सीएम साय, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौर पर हैं. इस दौरान उन्होंने भाजपा के नवीन कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर अहम चर्चा हुई. साथ ही सीएम साय ने नितिन नबीन को बधाई भी दी.
नितिन नबीन से मिले सीएम विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दिल्ली दौरे के दौरान बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. दोनों के बीच छत्तीसगढ़ के कई मुद्दों पर अहम चर्चा हुई. बता दें कि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन से सीएम विष्णु देव साय की ये पहली मुलाकात है.
नए साल और नए पद की दी बधाई
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नितिन नबीन को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने और नए साल की बधाई-शुभकामना दी.
छत्तीसगढ़ से नितिन नबीन का पुराना है रिश्ता
बता दें कि भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ से पुराना रिश्ता है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले उन्हें प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था. इस चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का श्रेय नितिन नबीन को मिला था. वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में भी नितिन नबीन ने भाजपा को जीत दिलाई.
हाल ही में बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वो बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट (पटना) से विधायक हैं. वहीं, भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं.