उपचुनाव के जीत की जश्न में शामिल हुए CM साय , कहा- ‘मोदी की गारंटी पर लगी जनता की मुहर’

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण  उप चुनाव में चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के जीत के बाद रायपुर के एकात्म परिसर में जीत जश्न शुरू हो गया है. वहीं इस कड़ी में CM विष्णु देव साय एकात्म परिसर पहुंचे हुए हैं. जहां पर रायपुर दक्षिण उपचुनाव की जीत के जश्न में शामिल हुए हैं. इस बीच उनके साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी यहां पर एकात्म परिसर पहुंचे है.

मोदी की गारंटी पर लगी जनता की मुहर :

इस बीच CM विष्णु देव साय ने रायपुर दक्षिण में मिली जीत पर कहा कि,आज का दिन प्रदेश भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है. रायपुर दक्षिण में 46 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली है. रायपुर दक्षिण के मतदाताओं को धन्यवाद देता  हूं। मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है. जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है. 11 महीना में मोदी की गारंटी को पूरा किया जनता ने उस पर मुहर लगाई है.

जहां जाते है बंटाधार करके आते है :

इसके आगे सीएम साय ने भूपेश बघेल को महाराष्ट्र का ऑब्जर्वर बनाए जाने पर निशाना साधते हुए  कहा कि, ये लोग जहां जाते है बंटाधार करके आते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds