सीएम साय ने पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को दिया दिवाली का तोहफा, तिलसो बाई से खरीदे दीये और कलश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां उनके बगिया स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात करने आए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दीपावली का उपहार और शुभकामनाएं दी.

Jashpur। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां उनके बगिया स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात करने आए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दीपावली का उपहार और शुभकामनाएं दी. हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री की पूरे आदरभाव से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ उपहारस्वरूप धान की बाली प्रदान किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हितग्राही तिलासो बाई से दीये और कलश खरीदे. तिलासो को माटी कला बोर्ड की तरफ से इलेक्ट्रिक चाक भी प्रदान किया गया है. वह इनकी मदद से दिये सहित अन्य समानों का निर्माण कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds