heml

इसरो की ऐतिहासिक सफलता पर सीएम साय ने वैज्ञानिको को दी बधाई, कहा , “इसरो का ऐतिहासिक शतक”

रायपुर ; सीएम विष्णुदेव साय ने भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा, इसरो का ऐतिहासिक शतक! भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सफलता का एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। श्रीहरिकोटा से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने 100वें प्रक्षेपण की ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

GSLV-F15 / NVS-02 मिशन के सफल प्रक्षेपण के साथ, इसरो ने समूचे भारतवर्ष को गौरवान्वित किया है। विक्रम साराभाई और सतीश धवन की दूरदृष्टि से शुरू हुई इस यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुआ है। यह उपलब्धि इसरो की पूरी टीम के मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button