लॉगिन

जवानों की शहादत पर सीएम ने जताया दु:ख : ट्वीट कर लिखा- आत्मा की शांति और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं

Chhattisgarh July 18, 2024 रिपोर्टर: shailesh
जवानों की शहादत पर सीएम ने जताया दु:ख : ट्वीट कर लिखा- आत्मा की शांति और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं

जवानों की शहादत पर सीएम ने जताया दु:ख : ट्वीट कर लिखा- आत्मा की शांति और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने अपने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। ऑपरेशन पर निकले जवानों पर आईईडी से हमला किया है। नक्सलियों के इस हमले में एसटीऍफ़ के 2 जवान शहीद हो गए। वहीं 4 जवान गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस घटना छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में आईईडी विस्फोट में जान गंवाने वाले 2 एसटीएफ के जवानों के निधन पर शोक व्यक्त किया और घायल हुए 4 जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

बता दें कि एसटीएफ के जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर एक ऑपरेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक जवानों पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में 2 जवान शहीद हो गए। वहीं 4 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है। ब्लास्ट की सूचना के बाद मौके के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds