लॉगिन

सीएम बघेल ने मनाई ‘बढ़ौना’ रस्म, बोले- इस बार अच्छी हुई धान की पैदावार, महतारी की कृपा सब पर बनी रहे

Raipur November 25, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सीएम बघेल ने मनाई ‘बढ़ौना’ रस्म, बोले- इस बार अच्छी हुई धान की पैदावार, महतारी की कृपा सब पर बनी रहे

सीएम बघेल ने मनाई ‘बढ़ौना’ रस्म, बोले- इस बार अच्छी हुई धान की पैदावार, महतारी की कृपा सब पर बनी रहे

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज अपने खेत के ब्यारा में धान की गुणवत्ता देखी। इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई है।  दरअसल सीएम बघेल खेती-किसानी से जुड़े हैं और बघेल समय-समय पर फसलों और उनकी पैदावार की जानकारी लेते रहते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को सपरिवार गांव कुरुदडीह स्थित अपने खेतों में पहुंचकर ‘बढ़ौना’ रस्म का निर्वहन किया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर फोटो  शेयर किया है।

खेतों में फसलों की लुआई पूरी होने पर मनाए जाने वाले ‘बढ़ौना’ की रस्म को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा कि धानवान छत्तीसगढ़! आज अपने खेत के ब्यारा में धान की गुणवत्ता देखी। इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई है।  महतारी की कृपा सब पर बनी रहे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds