लॉगिन

मैक कॉलेज के वार्षिक उत्सव के दौरान दो गुटों के बीच हुई भिडंत, 1 की हालत गंभीर

Chhattisgarh August 22, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मैक कॉलेज के वार्षिक उत्सव के दौरान दो गुटों के बीच हुई भिडंत, 1 की हालत गंभीर

मैक कॉलेज के वार्षिक उत्सव के दौरान दो गुटों के बीच हुई भिडंत, 1 की हालत गंभीर

रायपुर। थाना तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत वी.डब्ल्यू. केनयान होटल में आयोजित मैक कॉलेज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच लड़ाई-झगड़ा और मारपीट हो गई। इस घटना में भागिन्दर सिंह ढिल्लन (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त की शाम करीब 4 बजे कालेज के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के बीच कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ, जिसे बाद में आपसी सुलह कर निपटा लिया गया। लेकिन थोड़ी देर बाद आरोपी प्रथम अग्रवाल और केफ अहमद अन्य साथियों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने भागिन्दर सिंह पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कार्यक्रम स्थल पर कांच टूटने से भागिन्दर सिंह के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई, जिससे अत्यधिक खून बहने लगा। घायल छात्र को उसके दोस्तों नवदीप नोटा और तनमय आनंद तत्काल उपचार के लिए एमएमआई अस्पताल रायपुर ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर थाना तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का एमएलसी कराते हुए मामला दर्ज किया। पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। घटना के चश्मदीद गवाहों में अर्षदीप और इश्करनप्रीत शामिल हैं, जिन्होंने बीच-बचाव का प्रयास भी किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds