Site icon khabriram

पुराने धरना स्थल पर नहीं बनेगी चौपाटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने निर्माण पर लगाई रोक

Raipur : राजधानी रायपुर के सबसे प्राचीन तालाब बूढ़ातालाब के पास स्थित धरना स्थल को लोगों के विरोध के बाद नवा रायपुर शिफ्ट कर दिया गया है। इसकी जगह को चौपाटी के रूप में डेवलप का कार्य किया जा रहा है। इस बीच स्मार्ट सिटी रायपुर द्वारा चौपाटी के बढ़ते विरोध को देखते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज चौपाटी के निर्माण पर रोक लगा दी है।

दरअसल, रायपुर नगर निगम स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में वेंडिंग जोन का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बूढ़ातालाब स्थित पुराने धरना स्थल को भी वेंडिंग जोन के रूप में तैयार करने का कार्य प्रगति पर है। लेकिन इस जगह के ठीक पीछे शहर के कई वार्डों का कचरा डंप किया जाता है, और डंप करने के बाद कचरों की छटाई भी इसी स्थान पर की जाती है। ऐसे में न केवल आम जनता, बल्कि नगर निगम के महापौर एजाज़ ढेबर और उपनेताप्रतिपक्ष मनोज वर्मा ने भी चौपाटी पर विरोध जताया था।

इसके साथ ही, ट्रैफिक की समस्या के कारण पुराने धरना स्थल को नया रायपुर शिफ्ट किया गया था, पर इस स्थान पर वेंडिंग जोन निर्माण होने की जानकारी मिलने पर विभिन्न संगठनों के सदस्य भी लगातार इसका विरोध कर रहे थे। जिसके बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज इसके निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की बात कही है।

Exit mobile version