लॉगिन

Kennedy के लिए अनुराग कश्यप की पहली पसंद थे चियान विक्रम, ऑफर मिलने पर एक्टर ने दिया ऐसा रिस्पॉन्स, भड़के फैंस

BOLLYWOOD May 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Kennedy के लिए अनुराग कश्यप की पहली पसंद थे चियान विक्रम, ऑफर मिलने पर एक्टर ने दिया ऐसा रिस्पॉन्स, भड़के फैंस

Kennedy के लिए अनुराग कश्यप की पहली पसंद थे चियान विक्रम, ऑफर मिलने पर एक्टर ने दिया ऐसा रिस्पॉन्स, भड़के फैंस

मुंबई : लीग से हटकर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों कान्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। डायरेक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म कैनेडी के प्रीमियर के लिए प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल कान्स में शामिल हो रहे हैं।

अनुराग का खुलासा

कांस से अब अनुराग कश्यप का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अनुराग ने कैनेडी को लेकर बताया कि इस फिल्म में वो पहले साउथ के सुपरस्टार चियान विक्रम को लेना चाहते थे, क्योंकि उनका रियल नाम कैनेडी जॉन विक्टर है।

चियान विक्रम का रिस्पॉन्स

हालांकि, बाद में उन्होंने ये फिल्म राहुल भट्ट को ऑफर की, क्योंकि चियान ने कभी कोई जवाब ही नहीं दिया।

से अब अनुराग कश्यप का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अनुराग ने कैनेडी को लेकर बताया कि इस फिल्म में वो पहले साउथ के सुपरस्टार चियान विक्रम को लेना चाहते थे, क्योंकि उनका रियल नाम कैनेडी जॉन विक्टर है।

चियान विक्रम का रिस्पॉन्स

हालांकि, बाद में उन्होंने ये फिल्म राहुल भट्ट को ऑफर की, क्योंकि चियान ने कभी कोई जवाब ही नहीं दिया।

के इस खुलासे के बाद चियान विक्रम सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। फैंस ने एक्टर को उनके इस रवैये के लिए फटकार लगाई और कहा कि हां या ना कम से कम जवाब तो देना चाहिए।

अनुराग का इंटरव्यू

कान्स में हुए एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने कैनेडी को लेकर बात करते हुए कहा, “मैं जब इस फिल्म को लिख रहा था तो मेरे दिमाग में एक खास एक्टर का नाम था। यही कारण है कि फिल्म का नाम कैनेडी है।”

कैनेडी की पहली पसंद

उन्होंने आगे कहा, “उस एक्टर का निकनेम कैनेडी है। इसलिए फिल्म का नाम कैनेडी प्रोजेक्ट रखा गया। ये चियान विक्रम हैं। चियान विक्रम का असली नाम कैनेडी है। मैंने उन्हें अप्रोच किया, लेकिन उन्होंने कभी कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए फिर मैंने राहुल से संपर्क किया। मैंने उससे कहा, पढ़ इसे, उसका रिएक्शन उत्साह से भरा हुआ था, जो किसी एक्टर की तरह नहीं था।”

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds