रायपुर : छत्तीसगढ़ के चिटफंड निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अगस्त को चिटफंड निवेशकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राशि का ट्रांसफर करेंगे। सीएम बघेल आज रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है।
चिटफंड निवेशकों को मिलेगी उनकी गाढ़ी कमाई, सीएम भूपेश बघेल आज करेंगे राशि ट्रांसफर
Chhattisgarh
August 2, 2023
•
रिपोर्टर: shailesh
चिटफंड निवेशकों को मिलेगी उनकी गाढ़ी कमाई, सीएम भूपेश बघेल आज करेंगे राशि ट्रांसफर