लॉगिन

हिंद महासागर में मछली पकड़ने आई चीनी नाव डूबी, 39 क्रू मेंबर लापता; रेस्कयू ऑपरेशन जारी

World May 17, 2023 रिपोर्टर: shailesh
हिंद महासागर में मछली पकड़ने आई चीनी नाव डूबी, 39 क्रू मेंबर लापता; रेस्कयू ऑपरेशन जारी

हिंद महासागर में मछली पकड़ने आई चीनी नाव डूबी, 39 क्रू मेंबर लापता; रेस्कयू ऑपरेशन जारी

बीजिंग :  हिंद महासागर में चीनी नाव मछली पकड़ने आई थी, लेकिन वह हादसे का शिकार हो गई। स्टेट मीडिया के मुताबिक, मछली पकड़ने वाली एक चीनी नाव डूब गई है और उसमें सवार क्रू मेंबर के सभी 39 लोग लापता हैं। ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के करीब 3 बजे हुई।

चीन, इंडोनेशिया और फिलीपींस के हैं 39 लोग

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रू मेंबर के 39 सदस्यों में चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपींस के पांच लोग शामिल हैं। हालांकि, डूबने के कारण के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिला पाई है। चीनी नेता शी जिनपिंग और प्रधान मंत्री ली कियांग ने जीवित बचे लोगों की खोज में सहायता के लिए विदेशों में चीनी राजनयिकों साथ ही कृषि और परिवहन मंत्रालयों को आदेश दिया है।

चीन चलाता है सबसे बड़ा मछली पकड़ने का बेड़ा

लुपेंगलाइयुआनयू नंबर 8 नाव शेडोंग के पूर्वी प्रांत में था, इसे पेंगलाईयिंग्यु कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा था। माना जाता है कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा मछली पकड़ने का बेड़ा संचालित करता है। उनमें से कई महीनों या वर्षों तक समुद्र में रहते हैं। इन्हें चीनी राज्य समुद्री सुरक्षा एजेंसियां और जहाजों के व्यापक नेटवर्क के द्वारा सहायता दी जाती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds