चीन ने लॉन्च किया अपना अंतरिक्ष मिशन शेनझोउ-16, तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा स्पेस

बीजिंग : चीन ने मंगलवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजा है। ये अंतरिक्ष यात्री चीन के स्पेस स्टेशन में क्रू रोटेशन के तहत भेजे गए हैं। चीन ने साल 2021 में अपने अंतरिक्ष स्टेशन का संचालन शुरू किया था और यह उसका पांचवा मानव मिशन है।

जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से भरी उड़ान

बता दें कि स्पेसक्राफ्ट शेनझोउ-16 या डिवाइन वेसेल की मदद से चीन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने सुबह साढ़े नौ बजे उत्तर पश्चिमी चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से अंतरिक्ष की उड़ान भरी। चीन का यह सैटेलाइट लॉन्च सेंटर गोबी रेगिस्तान में स्थित है।

शेनझोउ-16 से जाने वाले अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष स्टेशन के तीन यात्रियों की जगह लेंगे। जो अंतरिक्ष यात्री जमीन पर वापस लौटेंगे, वह बीते साल नवंबर में शेनझोउ-15 स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे।

चीन का अंतरिक्ष स्टेशन बीते साल के अंत में पूरी तरह से संचालित हो गया था। इसके लिए चीन ने अप्रैल 2021 से अब तक 11 मानव मिशन और मानवरहित मिशन लॉन्च किए हैं।

चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन का विस्तार करने का एलान कर दिया है। अभी अंतरिक्ष स्टेशन टी शेप में है और अब चीन इसे क्रॉस शेप में बनाने की तैयारी कर रहा है।

2030 तक चांद पर इंसान भेजने की चीन की योजना

चीन ने साल 2030 तक चांद पर इंसान को उतारने का एलान किया है। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के उप-निदेशक लिन शिकियांग ने बताया कि चीन मंगलवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों जिंग हैपेंग, झू यांग्झू और गुई हाइचाओ को अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा।

उव अंतरिक्ष यात्रियों को चीन के स्पेस स्टेशन की परिक्रमा करने के लिए चुना गया है। ये अंतरिक्ष यात्री करीब पांच महीनों तक स्पेस में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds