लॉगिन

कश्मीर में चिल्लई कलां शुरू, पंजाब के 9 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, राजस्थान में बारिश के आसार

WEATHER December 21, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
कश्मीर में चिल्लई कलां शुरू, पंजाब के 9 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, राजस्थान में बारिश के आसार

कश्मीर में चिल्लई कलां शुरू, पंजाब के 9 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, राजस्थान में बारिश के आसार

उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। पंजाब के पठानकोट में पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। पंजाब के 9 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में हल्की राहत के बाद भी अगले दो दिनों में तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने घने कोहरे और तेज ठंडी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। आम जनजीवन पर ठंड का असर हो सकता है।

उत्तर प्रदेश: कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा श्हर

उत्तर प्रदेश में ठंड से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कानपुर राज्य का सबसे ठंडा शहर बन गया है, जहां पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इन दिनों पछुआ और पुरवा हवाएं भी अपना प्रभाव दिखा रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ने की आशंका है।

मध्य प्रदेश: चार दिन फिर से बढ़ सकती है ठंड

मध्य प्रदेश में ठंड में हल्की कमी आई है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों में रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चार दिन बाद उत्तर से आने वाली हवाओं के चलते ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है। बालाघाट के मलाजखंड में गुरुवार-शुक्रवार की रात पारा 6.9 डिग्री तक दर्ज किया गया।

राजस्थान: अगले दो दिन में बारिश की संभावना

राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में 23 और 24 दिसंबर को बारिश के आसार हैं। इसके बाद 25 दिसंबर से एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे बारिश का यह दौर 27 दिसंबर तक जारी रह सकता है। इस बदलाव के चलते किसानों को अपनी फसलों की विशेष देखभाल करनी होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds