लॉगिन

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठूरन : कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Chhattisgarh December 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठूरन : कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठूरन : कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाडे की ठंड पड़ रही है. रात के समय सर्द हवाओं के कारण ज्यादातर शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है, हालांकि राजधानी रायपुर में अभी भी सुबह और शाम की ठंड देखने को मिल रही है, हालांकि बीते सालों की तुलना में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

सर्द हवाओं से ठिठूरा छत्तीसगढ़

मौसम विभाग के मुताबिक, पूरा प्रदेश ठिठुरन महसूस कर रहा है. ठंड का सबसे ज्यादा असर अंबिकापुर जिले में है. यहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियम से भी नीचे आ गया है. सुबह से धुंध और कोहरे के कारण दिन में भी दृश्यता सामान्य से कम रहती है. कोहरे का असर, मैदानी और पहाड़ी इलाके में दिखाई दे रही है. दिन में लोगों को वाहन की लाइट जलाना पड़ रहा है.

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

मंगलवार को कई जिलों में घना कुहारा छाये रहने की आशंका जताई गई है. विभाग के अनुसार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही सरगुजा समेत कई इलाकों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds