लॉगिन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर, कई कार्यक्रमों मे होंगे शामिल

Chhattisgarh March 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर, कई कार्यक्रमों मे होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर, कई कार्यक्रमों मे होंगे शामिल

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे और 240 नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। यह भव्य आयोजन जशपुर के रणजीता स्टेडियम में किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के कई मंत्री और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री साय नवदंपतियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी भी देंगे। इस आयोजन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds