लॉगिन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 नवंबर को गुजरात दौरे पर जाएंगे, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

Chhattisgarh November 8, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 नवंबर को गुजरात दौरे पर जाएंगे, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 नवंबर को गुजरात दौरे पर जाएंगे, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

रायपुर : सीएम विष्णु देव साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात प्रवास पर रहेंगे. वे अहमदाबाद में होने वाले “छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे उद्योगपतियों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे और राज्य में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.

मुख्यमंत्री पहले स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (नर्मदा जिले) में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे, उसके बाद अगले दिन अहमदाबाद में निवेशकों से संवाद करेंगे. बता दें कि यह कार्यक्रम पहले जुलाई-अगस्त में होना था, लेकिन तकनीकी कारणों से स्थगित किया गया था.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds