प्रदेश में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगी मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना

मुख्यमंत्री सरगुजा और एमसीबी जिले को देंगे एक हजार करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज चिरमिरी और अंबिकापुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय चिरमिरी में जिला चिकित्सालय का लोकार्पण करने के साथ ही मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में 549 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अंबिकापुर के पी.जी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 495 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के साथ ही सरगुजा जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का शुभारंभ करेंगे

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर से 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे चिरमिरी पहुंचेंगे और वहां जिला चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.25 बजे से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम चिरमिरी में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात अंबिकापुर जाएंगे और वहां पीजी कॉलेज में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम कें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.50 बजे से माता राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभाग स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के पश्चात शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds