छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बीते 48 घंटों में तापमान में आई गिरावट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते 48 घंटों में तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब तापमान बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दुर्ग में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, जगदलपुर में 34.9 डिग्री, पेंड्रा रोड में 32.4 डिग्री और बिलासपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव कम हो रहा है, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds