लॉगिन

छत्तीसगढ़ का मौसम: मानसून की विदाई से पहले भारी बारिश का अलर्ट, तीन सिस्टम एक्टिव, इस दिन से नहीं होगी बरसात

Chhattisgarh September 29, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
छत्तीसगढ़ का मौसम: मानसून की विदाई से पहले भारी बारिश का अलर्ट, तीन सिस्टम एक्टिव, इस दिन से नहीं होगी बरसात

छत्तीसगढ़ का मौसम: मानसून की विदाई से पहले भारी बारिश का अलर्ट, तीन सिस्टम एक्टिव, इस दिन से नहीं होगी बरसात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मामसून की विदाई होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई से पहले रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों के अंदर राज्य में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अक्टूबर के पहले सप्ताह से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। अक्टूबर के पहले सप्ताह में राज्य में अच्छी बारिश होगी क्योंकि राज्य में तीन नए सिस्टम एक्टिव हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिन मानसून की राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है।  30 सितंबर को राज्य में बरसात का दौर शुरू हो जाएगा। राज्य में जो तीन नए सिस्टम बने हैं उसके कारण बारिश होगी। इसके बाद मानसून की विदाई हो जाएगी। एक सप्ताह तक होने वाली बारिश के कारण अक्टूबर महीने में नमी बनी रहेगी। हालांकि बारिश बंद होने के बाद तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

रायपुर में बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में दोपहर में बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में राज्य में बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

अब मानसून की विदाई का समय
छत्तीसगढ़ में अब मानसून की विदाई का समय आ गया है। धीरे-धीरे मानसून राजस्थान के रास्ते देश की सीमा के पार चला जाएगा। मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा के अनुसार, छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई पर आमतौर पर 10 से 15 दिन का समय लगता है। अगर इस सप्ताह से मानसून की विदाई छत्तीसगढ़ से शुरू होगी तो अक्टूबर के पहले सप्ताह तक राज्य से मानसून विदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून की विदाई से पहले एक मजबूत सिस्टम बन रहा है जिस कारण से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds