लॉगिन

छत्तीसगढ़ में गर्मी से थोड़ी राहत, अगले 5 दिन फिर बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh May 8, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में गर्मी से थोड़ी राहत, अगले 5 दिन फिर बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में गर्मी से थोड़ी राहत, अगले 5 दिन फिर बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पिछले एक सप्ताह से छाए बादलों और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बड़ी राहत दी है. सरगुजा संभाग के कई इलाकों में गुरूवार को भी मौसम सुहाना बना रहा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. वहीं आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश के आसार हैं. इस दौरान तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में क्रमिक वृद्धि हो सकती है. वहीं आज सुबह 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

अगले 5 दिन फिर बरसेंगे बादल

अगले 5 दिनों में कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं और बिजली गिरने के साथ-साथ गरज और बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही अगले 4 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज सुबह से 20 से ज्यादा जगहों पर बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 प्रति घंटे रफ्तार) और वर्षा की संभावना जताई गई है.

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है.  बारिश, बादल गरजने और अंधड़ के आसार हैं. वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds